फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   price of flour is increasing continuously it increased four times in a month

थाली में हो रहीं रोटियां कम: लगातार बढ़ रहा आटे का दाम, एक महीने में चार बार बढ़ोतरी; ब्रेड के भी भाव बढ़े

Fri, 27 Jan 2023 10:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

नए साल में लोगों को एक के बाद एक महंगाई के झटके लग रहे हैं। आटे के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से लोगों की थाली में रोटियां कम होती जा रही है। 

विज्ञापन
price of flour is increasing continuously it increased four times in a month
लगातार बढ़ रहे आटे के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो वक्त की रोटी दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। आटा पहले के मुकाबले प्रति किलो एक रुपये और महंगा हो गया है। बाजार में 35 रुपये किलो बिकने वाला आटा अब 36 रुपये का हो गया है। इससे ब्रेड के रेट भी बढ़ गए। जनवरी में चार बार रेट बढ़ चुके हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं गृहणियों का बजट बिगड़ रहा है।

विज्ञापन

नए साल में लोगों को एक के बाद एक महंगाई के झटके लग रहे हैं। आटे के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से लोगों की थाली में रोटियां कम होती जा रही है। इसके अतिरिक्त ब्रेड के दाम में भी 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एनआईटी-5 स्थित श्री कृष्ण किराना स्टोर संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गेहूं की कमी होने के कारण इस महीने औसतन 4 बार गेहूं के रेट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले बीस दिनों में आटे के रेट में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में 10 किलो आटे के थैले की कीमत 300 थी जो कि जनवरी में 360 रुपये हो गई है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में आटे का दाम और अधिक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड के भी भाव बढ़े
आटा महंगा होने से ब्रेड के भी भाव बढ़ गये हैं। 700 ग्राम ब्रेड के पैकेट की कीमत दो दिन पहले 50 रुपये थी जो कि अब 52 हो गई है, जबकि ब्राउन ब्रेड की कीमत 50 रुपये से 55 हो गई है। एनआईटी एक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स संचालक विवेक चौधरी ने बताया कि आटा के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले सप्ताह 10 किलो आटा के थैले को कीमत 350 रुपये थी जो अब 360 रुपये हो गई है। इसके अलावा मैदा के रेट पर बढ़े हैं। वहीं, दाल के दाम में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उड़द और अरहर की दाल 110 रुपये किलो बिक रही है।

विज्ञापन

लोगों से बातचीत
आटे के रेट बढ़ गए हैं। नया साल महंगाई लेकर आया है। सामान महंगा होने से फुटकर के रेट में भी तेजी आई है। -विवेक चौधरी, दुकानदार

एक बार फिर महंगाई बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा गया है। आटा, चावल, दाल महंगी हो गई हैं। सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। - वंदना गृहणी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed