फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pressure to change statement on rape victim

दुष्कर्म पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव

Sun, 18 Oct 2020 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pressure to change statement on rape victim
फरीदाबाद। पिछले साल सारन थाना क्षेत्र में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष पीड़िता पर बयान बदलने के लिए दबाव डाल रहा है। आरोपियों ने पीड़िता को ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की शिकायत पुलिस उपायुक्त एनआईटी को दे दी। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि दिसंबर 2019 में उसने अनिल नाम के व्यक्ति के खिलाफ सारन थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी नीमका जेल में बंद था। हाईकोर्ट से उसकी जमानत मिलने के बाद आरोपी फिलहाल बाहर है। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद से आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला के ऊपर बयान बदलने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। उसने पहले महिला के रिश्तेदारों को धमकाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पीड़िता का पीछा किया और बयान बदलने के लिए कहा। महिला उससे बचकर भागी तो उसके घर तक स्कूटी से पीछा किया। महिला का कहना है कि आरोपी उसे बदनाम करने के लिए अपने मोबाइल पर उसके बारे में आपत्तिजनक स्टेट्स लगाता है। थाना सारन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed