{"_id":"68d58e45096fbbea4d02af34","slug":"presidents-vrindavan-visit-brings-traffic-to-a-halt-in-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52171-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रपति की वृंदावन यात्रा, फरीदाबाद में थमा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रपति की वृंदावन यात्रा, फरीदाबाद में थमा ट्रैफिक
सार
फरीदाबाद में राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन यात्रा के कारण गुरुवार को कई मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित रहा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी के बावजूद लोग जाम में फंसे। इससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विस्तार
सुरक्षा के लिए सड़कों पर तैनात रहे पुलिस के जवान, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली यातायात की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रपति के विशेष ट्रेन से फरीदाबाद होकर वृंदावन जाने के चलते बृहस्पतिवार को शहरवासियों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 8 से 9 और शाम 6 से 7 बजे के बीच शहर के मुख्य रेलवे अंडरपास और फ्लाईओवरों पर यातायात प्रभावित रहा।
इससे मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा। सुबह के समय स्कूल व कार्यालय जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस की तरफ से राष्ट्रपति की यात्रा से पहले ही ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई थी लेकिन अधिकतर लोगों ने पुलिस की एडवाइजरी पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण सुबह जब लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और ऑफिस पहुंचने की जल्दी में थे, उसी समय सुरक्षा कारणों से कई मार्गों को बंद कर दिया। इस दौरान सराय लकड़पुर रेलवे अंडरपास, ओल्ड रेलवे अंडरपास, नीलम फ्लाईओवर, बाटा रेलवे फ्लाईओवर, बल्लभगढ़ से सोहना रेलवे फ्लाईओवर और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे रेलवे फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
ट्रैफिक पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात तो रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पिक आवर के चलते सड़कों पर दबाव बढ़ गया। वाहन चालकों ने बताया कि सुबह के समय पांच से दस मिनट का सफर पूरा करने में आधे से एक घंटे का समय लगा। राष्ट्रपति के गुजरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस और रेलवे प्रशासन ने मिलकर काम किया। रेलवे ट्रैक और फ्लाईओवरों के आसपास पुलिस के जवान तैनात किए गए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोका गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यह एहतियाती कदम था ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।