फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   President Draupadi Murmu inaugurate International Surajkund Fair on Friday

Suraj Kund Mela : फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला आज से, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन; टिकट पर छूट इनको

Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
सार

Suraj Kund Mela: मेले में गुजरात थीम राज्य है, जो क्षेत्र के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन कर रहा है। पर्यटकों को गुजरात की विरासत और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu inaugurate International Surajkund Fair on Friday
सूरज कुंड मेले में तलवार नृत्य करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के 37वें संस्करण में दुनियाभर की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेला का उद्घाटन करेंगी। सूरजकुंड मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। गुरुवार को हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला दो फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरासत और पर्यटन मंत्री कंवर पाल, बिजली और भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा और प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। एमडी सिन्हा ने बताया कि हस्तशिल्प और भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए 1987 में पहली बार मेले की मेजबानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेले में यह देश हैं भागीदार
37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बोत्सवाना, कोमोरोस, इस्यातिनी, इथियोपिया, गाम्बिया, घाना, गिनी बिसाऊ, केन्या, मेडागास्कर, मलावी, माली, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, प्रिंसिपी, सेनेगल, सेशेल्स, टोगो, युगांडा, जान्थिया, जिम्बाब्वे, अल्जीरिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, बेलारूस, कांगो, डोमिनिकन, मिस, एस्टोनिया, आयरलैंड, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, मॉरीशस, म्यांमार, नेपाल, रूस, श्रीलंका, सीरिया, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, उज्बेकिस्तान, भूटान, कैमरून और जॉर्डन सहित 50 देश हिस्सा ले रहे हैं। संयुक्त गणराज्य तंजानिया साझेदार राष्ट्र के रूप में भाग ले रहा है।

विज्ञापन

गुजरात है थीम स्टेट, संस्कृति से होंगे रूबरू
मेले में गुजरात थीम राज्य है, जो क्षेत्र के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन कर रहा है। पर्यटकों को गुजरात की विरासत और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। गुजरात के सैकड़ों कलाकार विभिन्न लोक कला और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के कलाकार कला, शिल्प, व्यंजन और प्रदर्शन कला का प्रदर्शन करेंगे। पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम को मुख्य चौपाल पर किया जाएगा। पंजाब से भांगड़ा, असम से बिहू, बरसाना की होली, हरियाणा से लोक नृत्य, हिमाचल प्रदेश से जमकड़ा, हाथ की चक्की का लाइव प्रदर्शन का लुत्फ उठाएंगे।

यह सुविधाएं भी मिलेंगी
सिल्वर जुबली गेट के बगल में खोरी भूमि पर दो से तीन एकड़ में अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई है। फायर ब्रिगेड टीम और मेडिकल टीमें पूरे मेले में किसी भी आपात स्थिति के लिए उपलब्ध रहेंगी। मेले में चिकित्सा, बैंक, मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष है। इसके अलावा सभी जरूरी सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed