फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations underway to lay sewer lines in 81 colonies and 24 villages.

Faridabad News: 81 कॉलोनियों, 24 गांवों में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी

Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to lay sewer lines in 81 colonies and 24 villages.
360 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
विज्ञापन


केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। नगर निगम सीमा में शामिल नई कॉलोनियों और गांवों में सीवर व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने 81 कॉलोनियों और 24 गांवों में सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 360 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
निगम प्रशासन ने योजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) लगभग तैयार कर ली है और अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सीवर लाइन बिछने के बाद इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीवर व्यवस्था की सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जिले में गत वर्ष तक सरकार की ओर से 81 कॉलोनियों को मंजूरी दी गई थी। इनमें पल्ला, ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी क्षेत्र की कई कॉलोनियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन कई स्थानों पर अभी तक सीवर की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को सीवर के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। नई योजना के तहत इन कॉलोनियों में सीवर लाइन का नेटवर्क विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2021 में नगर निगम की सीमा में 24 गांवों को भी शामिल किया गया था। नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद इन गांवों में भी शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने की योजना इसी कड़ी का हिस्सा है। निगम प्रशासन का लक्ष्य नई कॉलोनियों और निगम सीमा में शामिल गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


360 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर पूरी होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा और एजेंसी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रवार सीवर लाइन बिछाने का काम आगे बढ़ाया जाएगा। शहर के विस्तार के साथ नई कॉलोनियों और गांवों में आबादी बढ़ रही है। ऐसे में सीवर व्यवस्था को लेकर लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। योजना के पूरा होने से इन क्षेत्रों में सीवर निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भविष्य में इन इलाकों में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए सीवर नेटवर्क विकसित करने में मदद मिलेगी।


81 कॉलोनियों और 24 गांवों में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी कर ली गई है। 360 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed