फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations underway to connect FNG to Gurugram and Jewar airports

Faridabad News: एफएनजी को गुरुग्राम व जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी

Wed, 02 Apr 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to connect FNG to Gurugram and Jewar airports
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम को एक साथ जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। शहरी विकास सलाहकार की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में जेवर एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड को और फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे से जोड़ने पर उपायुक्त विक्रम सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यमुना पर नया पुल बनाकर नोएडा से फरीदाबाद को जोड़ने की हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद यह बैठक की गई है।

शहरी विकास सलाहकार डीएस ढेसी ने बताया कि एफएनजी परियोजना के अनुसार फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम को सीधे सबंद्ध करने के लिए एक सीधी सड़क बनाई जानी है। इस परियोजना में गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद आना-जाना आसान हो जाएगा। वर्तमान समय में यदि फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए दिल्ली के कालिंदी कुंज से होते हुए नोएडा में प्रवेश करना होता है। इस रूट पर जाम की स्थिति के कारण वाहन चालकों को दो से तीन घंटे तक का समय लग जाता है। अब इस परियोजना के पूरे होने पर लोगों का इन शहरों में आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने बैठक में एफएमडीए सीईओ श्यामल मिश्रा, डीसी विक्रम सिंह के अलावा अन्य आला अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा की। एफएनजी के नए पुल को हरियाणा सरकार की मंजूरी ः डीएस ढेसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी पर नए पुल को बनाने के मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही हरियाणा में एफएनजी एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत लगभग 10 किमी और यूपी में बचे हुए लगभग इतने ही एक्सप्रेस-वे के हिस्से को बनाने की तैयारी है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नोएडा जाने के लिए फरीदाबाद-पलवल केएमपी (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड) और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की कवायद की जाएगी। इसके पहले दोनों एक्सप्रेस-वे से इसे जोड़ने के बाद कितना फायदा लोगों को मिलेगा, इसका सर्वे किया जाएगा। बैठक में डीएस ढेसी ने बताया कि एनसीआर कमेटी की ओर से एफएनजी की जरूरत को लेकर सुझाव आवश्यक होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नोएडा एयरपोर्ट से यमुना और यमुना से केजीपी पर जो काम चल रहा है उनको समयानुसार पूरा कर लें। छांयसा से फरीदाबाद आने वाली सड़क का भी सुधार सही ढंग से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed