{"_id":"6ab81621036db994330907e4","slug":"preparations-for-the-namo-marathon-are-complete-the-chief-minister-will-flag-it-off-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81093-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नमो मैराथन की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नमो मैराथन की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
उपायुक्त आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन’ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, प्रतिभागियों के प्रवेश और निकास, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा एवं एंबुलेंस, स्वच्छता, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं जांचीं। अधिकारियों को आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मैराथन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर सहित बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना मौजूद रहेंगे।
आयोजन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर फन रन की श्रेणियां रखी गई हैं। 21 किलोमीटर दौड़ सुबह 6:15 बजे, 10 किलोमीटर 6:30 बजे और पांच किलोमीटर फन रन सुबह 7 बजे शुरू होगी। आयोजन स्थल के गेट सुबह पांच बजे खुलेंगे। प्रतिभागियों को अपनी दौड़ के निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए बिब और वैध पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
10 और 21 किलोमीटर दौड़ में दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए विशेष श्रेणी भी होगी। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए करीब 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार मैराथन के जरिए ‘नमो हरियाणा का यही अरमान, नशा मुक्त रहे हर इंसान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।