फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for Diwali festival are in full swing

Faridabad News: दिवाली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Thu, 04 Sep 2025 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Diwali festival are in full swing
सूरजकुंड मेला परिसर में तीन अक्तूबर से किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में इस बार दिवाली महोत्सव को खास बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके बाद परिसर को रंगाई - पुताई, पेंटिंग, रंगोली, व लाइटों से सजाया जाएगा। इस बार महोत्सव तीन अक्तूबर से आरंभ होगा।

परिसर में आने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। महोत्सव के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की निगरानी एक विशेष नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बाद परिसर की सजावट का कार्य शुरू किया जाएगा। लाइटिंग, रंगोली, दीपों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में बनी चौपालों को सजाने- संवारने का भी कार्य किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इस बार का दिवाली महोत्सव पहले से ज्यादा आकर्षक और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed