फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations begin in temples for Shri Ram Mandir Pran Pratistha ceremony

Faridabad News: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू

Mon, 15 Jan 2024 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin in temples for Shri Ram Mandir Pran Pratistha ceremony
22 जनवरी तक होने वाले राम चरित्र मानस पाठ में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे भाग संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में दूसरे दिन सोमवार को भी एनआईटी-1 स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन किया गया। 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले रामचरित्र मानस पाठ में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

24 घंटे आयोजित किए जाने वाले इस रामचरित्र मानस पाठ में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भक्तों ने राम भजनों का जमकर आनंद लिया। मंदिर संस्थान की ओर से रोजाना पाठ का समापन भंडारे के साथ किया जा रहा है। प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम मंदिर को लेकर भक्तों में उत्साह है। इसी उत्साह को देखते हुए संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जनवरी की सुबह मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम के आयोजन से पहले मंदिर में हवन यज्ञ का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। सुबह राज सहगल एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या आरंभ होगी और इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed