{"_id":"601596d28ebc3e31e175974a","slug":"preparation-to-strengthen-public-transport-faridabad-news-noi5628059154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने की तैयारी
विज्ञापन
फरीदाबाद। अर्बन मास ट्रांजिस्ट कंपनी और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने फरीदाबाद के विकास की नई रूपरेखा तैयार की है। कंपनियों के कंप्रेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत फरीदाबाद मेट्रो गुरुग्राम के साथ अब नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को भी जोड़ेगी। कनेक्टिविटी के उद्देश्य से मेट्रो, बस सहित यातायात की सभी उच्च स्तरीय सुविधाओं को बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। इससे जहां एक ओर लोगों को यातायात की शानदार सुविधाएं मिलेंगी, वहीं उनका सफर भी आसान बनेगा।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रहा है। विकास का खाका अर्बन मास ट्रांजिस्ट कंपनी (यूएमटीसी) ने तैयार किया। वर्ष 2041 को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस योजना को अब सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने, सड़क और फ्लाईओवर के रूप में आधारभूत ढांचा मजबूत करने सहित अनेक विकास कार्यों को भी शामिल किया गया है।
कंपनी द्वारा तैयार की गई व्यापक गतिशीलता योजना में हर लिहाज से शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया गया। मेट्रो, सिटी बस, सड़क, फ्लाईओवर, बस टर्मिनल, भारी वाहनों के लिए अलग से फ्रेट कॉरिडोर बनाने की सुविधाओं पर करीब 28,400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम तक मेट्रो का करीब 145 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार करने पर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लाईओवर का बिछेगा जाल
एफएमडीए के अधिकारियों के मुताबिक फरीदाबाद में सड़क की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए व्यापक गतिशीलता योजना के तहत विभिन्न जगह 58 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी और प्रदूषण भी कम होगा। यह फ्लाईओवर बाईपास सहित शहर की मुख्य सड़कों पर बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा सड़कों को 60 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
हर एक मिनट में मिलेंगी बसें
एफएमडीए की अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि व्यापक गतिशीलता योजना में एफएमडीए ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया है। वर्ष 2041 तक जिले में करीब 2220 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इनको अलग-अलग चरणों में सड़कों पर उतारा जाएगा। इनके संचालन के लिए 431 किलोमीटर के रूट तय किए जाएंगे। विदेशों की तर्ज पर लोगों को हर एक मिनट पर बस की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों की राह आसान होगी।
सीएमपी के तहत शहर को परिवहन के रूप में स्मार्ट बनाने की योजना तैयार की गई है। यह एफएमडीए का वर्ष 2041 का प्लान है। योजना के तहत फरीदाबाद मेट्रो गुरुग्राम के साथ नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगी। इसके अलावा शहरवासियों को यातायात की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए