{"_id":"6012f49c8ebc3e340d28e755","slug":"preparation-to-stop-encroachment-through-yellow-band-faridabad-news-noi5623893170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली पट्टी के जरिये अतिक्रमण पर रोक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली पट्टी के जरिये अतिक्रमण पर रोक की तैयारी
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण नजदीक आ रहा है, ऐसे में नगर निगम अतिक्रमण और स्वच्छता को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है। दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी भी निगम कर चुका है। वहीं, इससे पहले शहर में खुली हुई दुकानों के बाहर निगम पीली पट्टी से लाइन बनाकर तय सीमा निधार्रित की जाएगी। इसके बाद भी अगर दुकानदार सामान को तय सीमा से ज्यादा क्षेत्र में रखते हैं तो निगम इस पर सख्त कार्रवाई करेगा।
नगर निगम ने बाजारों में खुली हुई दुकानों के आगे करीब तीन फुट पर पीली पट्टी से सीमा तय करने का फैसला लिया है। इसके लिए निगम के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही दुकानों के सामने अन्य रेहड़ी व खोमचों वालों को जगह किराए पर दे रहे हैं।
इससे शहर से वाहन को निकलने पर काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। शहर में लग रहे जाम को लेकर संयुक्त आयुक्त दुकानदारों को चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
शहर में जाम की स्थिति पैदा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम सख्त कराई करेगा, जिसमें निगम के दस्ते द्वारा तय सीमा से बाहर दुकान का सामान पाएं जाने पर सामान जब्त किया जाएगा।
दिनेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, बल्लभगढ़