{"_id":"6504667cf5e46732210d6f0b","slug":"preparation-to-run-buses-on-local-routes-from-nit-bus-stand-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13467-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी बस स्टैंड से लोकल रूटों पर बस चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी बस स्टैंड से लोकल रूटों पर बस चलाने की तैयारी
Fri, 15 Sep 2023 07:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
- एनआईटी मॉल कम बस स्टैंड में खुलने लगे हैं स्टोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी बस स्टैंड से लोकल रूटों पर जल्द बसाें का संचालन किया जाएगा। अभी इंटर स्टेट की बसों का संचालन हो रहा है। वहीं, माॅल कम बस स्टैंड की तर्ज पर बस स्टैंड में बड़ी-बड़ी कंपनियों के स्टोर खुलने लगे हैं। यात्रियों को फिल्म देखने के लिए थियेटर की जल्द सुविधा मिलेगी।
28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा डॉ. मंगल सेन बस स्टैंड का शुभारंभ किया गया। यह बस स्टैंड पीपीपी माॅडल के तहत 125 करोड़ रुपये की लागत से चार एकड़ में बना बनाया गया। डीआई रणबीर सिंह ने बताया कि एनआइटी बस अड्डे के अंदर सुविधाओं में यात्रियों के बैठने के लिए वातानुकूलित गैलरी बनाई गई है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, पीने के लिए आरओ का ठंडा पानी, सामान रखने के लिए क्लाॅक रूम और जलपान की व्यवस्था है। बस अड्डे से हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेश के लिए करीब 50 बसों का संचालन होता है। यहां 17 बस काउंटर बनाए गए है। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, हरिद्वार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब प्रदेशों को जाने वाले यात्री सफर करते है। कई बार यात्री बस के समय सारणी से पहले डिपो में आ जाते है। इसलिए उनको समय का सदुपयोग करने के लिए मॉल तैयार हो चुका है। इस मॉल में दुकानदारों द्वारा मॉल को शुरु करने के लिए तैयारी शुरु कर दी है। दिवाली तक मॉल की काफी संख्या में दुकान खुल जाऐगी। उन्होंने बताया कि लोकल रूटों के लिए एनआईटी से बसों का संचालन होगा क्यों कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड को भी एनआईटी के तर्ज पर मनाया जाना है। ऐसे में रोडवेज की सभी बसेें एनआईटी से होकर जाएगी।