फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparation to increase vaccination through collective efforts

सामूहिक प्रयास से टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी

Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation to increase vaccination through collective efforts
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को जिला उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से सहयोग की अपील की। रणनीति तैयार कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने की योजना पर विचार किया गया। वहीं, सोमवार को व्यापक टीकाकरण के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रशासनिक बैठक में तय हुआ कि आरडब्ल्यूए, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग मिलकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। वहीं, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टर लोगों को अपने-अपने माध्यम से जागरूक करने में जुट चुके हैं। वह लोगों में टीकाकरण का खौफ खत्म करने के लिए काउंसलिंग कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि एसोसिएशन के ज्यादातर डॉक्टरों ने टीकाकरण कराकर खुद को कोेरोना संक्रमण से सुरक्षित किया है। ऐसे में टीके के बारे में फैल रही किसी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में टीकाकरण का दूसरा चरण जारी है। इसमें 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के दीर्घ बीमारी जैसे बीपी, मधुमेह, दिल की बीमारी के मरीज शामिल हैं। दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च से शुरू हुआ था। जिले में करीब सवा चार लाख की आबादी का टीकाकरण किया जाना है। इसमें से मात्र 22 हजार का ही टीकाकरण हुआ है। यह वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बेहद धीमे होने के संकेत हैं। ऐसे में जिले में टीकाकरण अभियान को तेज करने की मुहिम को विभिन्न चरणों में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए की मुहिम, हम सुरक्षित हैं, आप भी रहेंगे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बुजुर्गों व बीमार लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। विभिन्न क्लीनिक पर डॉक्टर ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी टीकाकरण का लाभ बता रहे हैं। आईएमए के जिला मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश अरोड़ा ने बताया कि लोगों को बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टरों ने टीकाकरण कराया है। हम सुरक्षित हैं, इसलिए टीकाकरण कराएं, आप भी सुरक्षित रहेंगे।
आईएमए की जिला अध्यक्ष पुनीता हसीजा ने बताया कि सरकारी मेडिकल संस्थान व अस्पताल में वैक्सीनेशन निशुल्क है। निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। जिले में कुल 78 केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। इसमें से आठ केंद्रों पर 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा है।

आरडब्ल्यूए सोसइटियों व सेक्टरों में टीकाकरण के इंतजाम किए जाएंगे। इससे बुजुर्गों को दूर नहीं जाना होगा। जरूरी सुविधाओं के साथ अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।
- डॉ. रमेश, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed