{"_id":"6224e7c53496d82bac1367ae","slug":"preliminary-investigation-will-be-done-in-companies-of-people-above-40-years-of-age-faridabad-news-noi6359007146","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की कंपनियों में होगी प्राथमिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की कंपनियों में होगी प्राथमिक जांच
विज्ञापन
फरीदाबाद। राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के 40 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच आईकोनिक वीक के तहत अब उनकी कंपनियों में की जाएगी। इसके लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसकी शुरुआत महिला दिवस से की जाएगी।
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से पिछले दिनों ईएसआई अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तर्ज पर 40 से अधिक उम्र के बीमित व्यक्तियों को ह्दय, किडनी, फेफड़ों, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए प्राइमरी हेल्थ चेकअप (पीएचसी) जांच की सुविधा शुरू की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना में अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआई अस्पतालों को शामिल किया गया था। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अभी तक 40 वर्ष से ऊपर के लोगों को कंपनियों से लाकर जांच की जा रही थी। इससे सभी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। जबकि सरकार की योजना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से जोड़ा जाए। जिससे बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लग सके। मरीज का समय पर पूरा इलाज शुरू किया जा सके।
मोबाइल यूनिट से की जाएगी जांच
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला दिवस पर आईकोनिक वीक के तहत जांच शिविर की शुरुआत की जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल यूनिट तैयार की गई है। इसमें नर्सिंग स्टाफ के साथ दवाइयां और जांच की सभी सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
बीमित व्यक्तियों की अब कंपनियों में ही जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए अस्पताल की टीम ने खास तैयारी की है।
- आशीष दीक्षित, सहायक निदेशक, ईएसआई, सेक्टर-16