फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Precautionary doses will be given to the elderly by going from house to house

घर-घर जाकर बुजुर्गों को लगाई जाएगी एहतियाती खुराक

Sat, 04 Jun 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Precautionary doses will be given to the elderly by going from house to house
बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाता बुर्जुग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए ‘हर घर दस्तक 2.0’ अभियान को अगले सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो जुलाई तक चलेगा। इसके तहत 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती खुराक देने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूल आधारित विशेष मुहिम के माध्यम से कोविड के खिलाफ 12 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जिले में आशा वर्कर और एएनएम की करीब 1200 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक से दो सदस्य होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लोगों को सचेत करने और लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने के लिए हर घर पर दस्तक अभियान शुरू किया गया है। विभाग की ओर से जून और जुलाई यानी दो महीने तक ‘हर घर दस्तक 2.0’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभाग की टीम जिला, प्रखंड और गांव स्तर पर प्रत्येक घर में जाकर कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही अगर किसी ने कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है तो उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और टीम में मौजूद एएनएम की ओर से घर पर ही टीका लगाया जाएगा। मालूम हो कि अभियान के तहत सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान उन लोगों पर ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने अब तक दूसरी खुराक नहीं ली है।
विज्ञापन

वर्जन
घर-घर दस्तक अभियान के तहत शत-प्रतिशत घरों में जाने का निर्णय गया है। इस दौरान दूसरी डोज नहीं लेने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए करीब एक हजार टीमें बनाई गई हैं। इनमें एनएनएम और आशा वर्कर हैं। - डॉ. मान सिंह, प्रभारी, टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed