फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pre board exam will be held three time in an year

स्कूलों में तीन बार होंगी प्री बोर्ड परीक्षा

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
pre board exam will be held three time in an year
फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग में परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए नई व्यवस्था की है। इसके तहत विभाग ने तीन बार प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे बोर्ड परीक्षा परिणाम को 90 फीसदी तक का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में छात्रा की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हुई है। वहीं कोविड-19 के कारण इस बार शिक्षा सत्र देर से शुरू हुआ। स्कूल पूरी तरह से खुले भी नहीं है। विभाग की ओर से ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। जिले के विद्यार्थी कोरोना संक्रमण की वजह से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में पिछड़ नहीं जाएं, इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने तीन बार प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला किया है। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही विद्यार्थियों को बोर्ड की तैयारी कराई जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इससे प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति में सुधार हुआ था। दसवीं कक्षा का 64.59 और 12वीं का 81.6 परिणाम रहा था। दसवीं कक्षा में प्रदेश में 18वां और 12वीं कक्षा में 11वां स्थान प्राप्त किया था। बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं देरी से होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed