फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pre board exam starts from 1st of march

सांमवार से प्री बोर्ड की परीक्षा देंगे छात्र

Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
pre board exam starts from 1st of march
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) संबद्ध निजी-सरकारी स्कूल के विद्यार्थी सोमवार से प्री बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था। कोविड नियम को ध्यान में रखते हूए सभी तैयारी कर ली गई है। स्कूलों में शनिवार को ही सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी बनाने के लिए जमीन पर सफेद-लाल रंग के गोले बना दिए गए।
विज्ञापन

10वीं बोर्ड कक्षा के छात्र सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। यह प्री बोर्ड के रूप में इस सत्र की पहली परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्र सोमवार को गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन जैसे विषयों की परीक्षा देंगे। 10वीं कक्षा के छात्रों की अंतिम परीक्षा छह मार्च को होगी। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, वैकल्पिक विषयों के साथ अंतिम परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रीतू चौधरी ने बताया कि स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के निर्देश दे दिए गए थे। समय-समय पर स्कूलों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेहनत और लगन के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है इस बार का परीक्षा परिणाम सुधरेगा।
विज्ञापन

अप्रैल से होंगी बोर्ड परीक्षा:
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। मई माह में परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। किसी भी विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले ली जाएंगी। इसके दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार विद्यार्थी 30 फीसदी कम पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इसी के आधार पर परीक्षा होगी। वहीं, स्कूलों को सोमवार को आयोजित होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र भेजा जा चुका है। शिक्षा विभाग की ओर से निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं। ऐसे में विद्यार्थी रियल टाइम बोर्ड परीक्षा के अनुभव के साथ परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed