{"_id":"68e9680e12708e7e970062d1","slug":"pranjal-and-sumoriya-won-the-lawn-tennis-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53302-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रांजल और सुमोरिया ने जीती लॉन टेनिस चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रांजल और सुमोरिया ने जीती लॉन टेनिस चैंपियनशिप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रहे लॉन टेनिस के अंडर-14 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में बालिका वर्ग में सुमोरिया ने फाइनल में जीत हासिल की वहीं बालक वर्ग में प्रांजल ने चैंपियनशिप जीती।
बालिका वर्ग में सुमोरिया ने सान्वी चौहान को 6-3, 6-3 से हराकर आसानी से जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग में प्रांजल ने आरिव गुप्ता को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रांजल ने आरिव को 6-2, 6-3 से हराया। मुकाबला जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि 7 दिवसीय इस प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने के बाद बेहद खुशी हो रही है। आगामी मुकाबलों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने पर निगाहें रहेंगी।