फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   power theft caught, fined 2.25 lakh

फरीदाबाद : बिजली चोरी पकड़ी, 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
power theft caught, fined 2.25 lakh
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने एनआईटी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जवाहर कॉलोनी और एसजीएम नगर में छापेमारी की। इस दौरान दो घरों की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी करते पकड़े गए। लोड का आकलन कर दोनों उपभोक्ताओं पर सवा दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

बिजली निगम को कई दिनों से बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ के निर्देश पर टीम बनाई गई। टीम ने दोनों इलाकों में जाकर छापेमारी की तो उपभोक्ता लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। सबडिवजीन जवाहर कॉलोनी एसडीओ अनिल सोलंकी के अनुसार निगम की दो टीमों ने मंगलवार को घर-घर जाकर लोगों के मीटर की जांच की। इस दौरान दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एक घर में पहले से ही बिजली कनेक्शन कटा हुआ था और वह बिजली निगम का डिफाल्टर भी है। कनेक्शन कटने के बाद वहां कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी। निगम ने इन पर 2.25 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, विभाग द्वारा कार्रवाई की सूचना पर कुछ लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed