फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power system will improve with nine feeders in NIT

Faridabad News: एनआईटी में नौ फीडरों से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Wed, 19 Jul 2023 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Power system will improve with nine feeders in NIT
- पांच करोड़ खर्च करके सुधरेगी एनआईटी में बिजली व्यवस्था
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बिजली कटौती की शिकायतें भी बढ़ गई हैं, ऐसे में विभाग ने सुधार की कवायद शुरू कर दी है। एनआईटी एरिया में 9 नए फीडर लगाए जाएंगे। एस्टिमेट बना लिया गया है। अगस्त से काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।



स्मार्ट सिटी के लगभग साढ़े 6 लाख उपभोक्ताओं को फिलहाल 92 फीडरों से बिजली सप्लाई की जा रही है, गर्मी में प्रतिदिन शहर में बिजली की खपत 200 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है। बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी एनआईटी एरिया के लोगों को होती है। ऐसे में निगम एनआईटी से ही बिजली व्यवस्था में सुधार की शुरूआत कर रहा है। सबसे पहले एनआईटी के लाखों लोगों को सुविधा दी जाएगी। निगम सूत्रों की मानें तो ओवरलोड व खराब फीडरों को बदलकर 9 नए फीडर लगाए जाने हैं, अगस्त से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन




गर्मी और बरसात के दिनों में प्रतिदिन बिजली कट की 4000 शिकायतें पहुंचती हैं। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में बिजली क़टौती से जूझना पड़ता है। निगम ने इसको लेकर तैयारी भी की है। सब डिवीजन-2 में एफसीआई के समीप, 27 फीट रोड और रिंग रोड, सब डिवीजन तीन में आयशर कॉलोनी, सेक्टर-22-23 और सब डिवीजन 5 में एनआईटी-5, पंजाब नेशनल बैंक के समीप, केसी रोड और नेहरू ग्राउंड में 9 फीडर लगाए जाने हैं। इस पर टोटल 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, विभाग के अनुसार लगभग अगस्त 2023 से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर रही दिक्कत

जिले के लोगों को प्रतिदिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, सोमवार को भी 4-5 घंटे के कट लगे। बिजली निगम के मुताबिक सोमवार को सेक्टर-22, जीवन नगर, पर्वतीय कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी और सेक्टर-55 में 4 घंटे की बिजली कटौती रही। लोगों को इस दौरान परेशानी हुई।



अधिकारी से बातचीत

एनआईटी में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 9 फीडर लगाए जाएंगे, इसके लिए 5 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है।

-विजय पाल यादव, कार्यकारी अभियंता एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed