फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply will be disrupted for four hours in several areas today.

Faridabad News: कई इलाकों में आज चार घंटे तक बिजली रहेगी बाधित

Thu, 08 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted for four hours in several areas today.
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते आठ अक्तूबर को शहर के कई औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पाली सब-स्टेशन पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव के चलते बिजली बंद रहेगी। इससे सीकेटी-1, सीकेटी-2, आईपी कॉलोनी, नंगला, फार्म हाउस, नया गांव और राम कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। वहीं सेक्टर-64 सब-स्टेशन पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफॉर्मर का रखरखाव किया जाएगा। इससे सेक्टर-62, मलेरना रोड, छज्जू राम रोड, सोसाइटी क्षेत्र, बल्लभगढ़-1, नवादा और एचएसआईआईडीसी फेज-दो में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों और उद्योगपतियों से आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले निपटाने की अपील की है। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed