फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply to industrial areas is cut off as soon as it starts raining.

Faridabad News: बारिश शुरू होते ही कट जाती है औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली

Mon, 07 Sep 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power supply to industrial areas is cut off as soon as it starts raining.
औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन होता है प्रभावित, जेनरेटर से बढ़ जाता है खर्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बारिश शुरू होते ही नांगला गुजरान पार्ट-2, मुजेसर सहित शहर के कई अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या बढ़ जाती है। उद्यमियों का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली निगम की ओर से बार-बार बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। कई बार घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बिजली नहीं होने पर उद्यमियों को मजबूरी में जेनरेटर चलाकर काम करना पड़ता है।

उद्यमियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों में मशीनें बिजली से संचालित होती हैं। अचानक बिजली जाने से मशीनों पर चल रहा काम रुक जाता है और श्रमिकों को भी इंतजार करना पड़ता है। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। इससे उत्पादन की लागत कई गुना बढ़ जाती है। उद्यमियों का कहना है कि सामान्य बिजली से जिस काम में करीब 100 रुपये खर्च होते हैं, उसी काम को जेनरेटर से करने पर करीब 250 रुपये का डीजल खर्च हो जाता है। यानी लागत ढाई गुना तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान बिजली कटौती के साथ ही वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या भी सामने आती है। इससे मशीनों के खराब होने का खतरा बना रहता है। छोटे और मध्यम उद्योगों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती लागत और प्रतिस्पर्धा के कारण उद्योगों पर दबाव है। ऐसे में बार-बार बिजली कटौती से उनका खर्च और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने बिजली निगम से मांग की है कि बारिश के मौसम में औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जाए। बार-बार होने वाली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उद्योगों का काम प्रभावित न हो।

उद्यमियों से बातचीत

बारिश के दौरान कई बार घंटों बिजली चली जाती है। मशीनें बंद होने से उत्पादन रुक जाता है और मजबूरी में जेनरेटर चलाना पड़ता है। इससे बिजली की तुलना में लागत ढाई गुना तक बढ़ जाती है। - वेद शर्मा, उद्यमी


बिजली कटौती से समय और उत्पादन दोनों का नुकसान होता है। बिजली निगम को बारिश के दौरान फाल्ट और कटौती की समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिना लाइट के पूरी तरह से नहीं हो पाता है।-पवन, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed