फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply remained off for three and a half hours at the pension office.

Faridabad News: पेंशन कार्यालय में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained off for three and a half hours at the pension office.
60 बुजुर्गों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित पेंशन कार्यालय में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रहने से विभिन्न गांवों और कॉलोनियों से आए बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 1:30 बजे तक कार्यालय में बिजली नहीं होने के कारण पेंशन से संबंधित काम प्रभावित रहे। करीब 55 से 60 बुजुर्ग बिना काम कराए ही वापस लौट गए।

जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम की ओर से रखरखाव कार्य के चलते बिजली काटी गई थी, लेकिन कार्यालय में बिजली बैकअप न होने के चलते बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों ने बताया कि वे सुबह अपने घरों का जरूरी काम छोड़कर कई किलोमीटर दूर से पेंशन कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि समय पर पहुंचकर पेंशन बनवाने, दस्तावेज जमा कराने और अन्य जरूरी कार्य पूरे करा लेंगे, लेकिन कार्यालय पहुंचने के बाद बिजली गुल मिली। काफी देर तक बिजली आने का इंतजार करने के बावजूद जब काम शुरू नहीं हुआ तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गर्मी के कारण कार्यालय में इंतजार करना बुजुर्गों के लिए और मुश्किल हो गया। गर्मी से परेशान कई बुजुर्ग कार्यालय के बाहर पार्किंग में पेड़ों के नीचे बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। कुछ बुजुर्गों का कहना था कि उम्र अधिक होने के कारण लंबे समय तक गर्मी में इंतजार करना उनके लिए बेहद परेशानी भरा रहा। बुजुर्गों ने संबंधित विभाग से मांग की कि कार्यालय में बिजली व्यवस्था सुचारु रखी जाए और बिजली कटौती होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

बुजुर्गों से बातचीत

सुबह घर से जरूरी काम छोड़कर यहां आए थे। कई घंटे इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। आखिरकार बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। - राकेश कुमार, आदर्श नगर

---

हम काफी दूर से आए हैं। आने-जाने में समय और किराया दोनों खर्च हुए। बिजली न होने के कारण पेंशन नहीं बन सकी। - संतोष, तिगांव

--

गर्मी में बाहर बैठकर बिजली आने का इंतजार करना बहुत मुश्किल था। प्रशासन को बैकअप रखना चाहिए, जिससे हमें परेशानी न हो । - गजराज, सेक्टर- 23

--

पेंशन से जुड़ा जरूरी काम था। आज काम नहीं हुआ, अब मुझे दोबारा आना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी। - नरेंद्र कुमार, बल्लभगढ़
-----


वर्जन


बिजली निगम की ओर से रखरखाव कार्य के चलते बिजली काटी गई थी, फिलहाल कार्यालय में बिजली बैकअप नहीं, जिससे बुजुर्गों को परेशानी हुई। जल्द व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। - ममता, जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed