फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power failure in the scorching heat... full of tension

Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली गुल...टेंशन फुल

Sun, 24 May 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power failure in the scorching heat... full of tension
रातभर जागने को मजबूर हो रहे लोग, पल्ला और गाजीपुर क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने ग्रेटर फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई सेक्टरों और सोसाइटियों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। उमस और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है।


स्थानीय निवासियों के अनुसार सेक्टर-3, 7, 10, फ्लोरिडा सोसाइटी, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी, डिस्कवरी पार्क समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली कट लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय लंबे कट लगने से घरों में सो पाना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बिजली जाने के बाद घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो रही।
विज्ञापन


पल्ला इलाके में स्थिति और गंभीर बनी हुई है। वहीं गाजीपुर क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से इलाके में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही। निवासी पूजा और मधू का कहना है कि दिनभर में केवल एक-दो घंटे के लिए बिजली आ रही है, जिससे पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों का कहना है कि बिजली निगम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली निगम से जल्द व्यवस्था सुधारने व बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

लोगों से बातचीत

सोसाइटी में आए दिन बिजली के कट लगते हैं। कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। बिजली जाने पर जनरेटर चलाया जाता है, जिसका हम सभी निवासी 38 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करते हैं। - अमर शर्मा, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी

----
सेक्टर में बिजली के कट लगने से हमें काफी परेशानी होती है। भीषण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। - शिव कुमार, सेक्टर-10
----
सोसाइटी में बिजली के काफी कट लगते हैं। घर में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक समस्या होती है। लिफ्ट बंद हो जाती है। हम काफी परेशान हो चुके हैं। - अमित कुमार, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed