फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power cut increased the problem in humid summer

Faridabad News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 26 Jun 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Power cut increased the problem in humid summer
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी लोगों को नहीं मिल पा रही बिजली कटौती से राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। निगम की तैयारियों के बाद भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में 3-5 से घंटे के कट लगे। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


जिले में अघोषित कटों से लोग बेहद परेशान हैं। संजय कॉलोनी निवासी सोनम ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम अधिकारियों से शिकायत के बाद सुनवाई की जगह आश्वासन मिला। रविवार को उमस भरी गर्मी में आईपी कॉलोनी के लोग 8 से 10 घंटे बिजली किल्लत से जूझते रहे। स्थानीय निवासी केतन और अंकुर गर्ग ने बताया कि सेक्टर- 28 में ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकल रही थीं। इसकी शिकायत बिजली निगम को दी गई, लेकिन कोई कार्वाई नहीं हुई। बदलते मौसम में निगम की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां भी रही दिक्कत

बिजली किल्लत से एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर 22- 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, तिलपत, इंदिरा कॉलोनी और बसेलवा कॉलोनी सहित संजय कॉलोनी, 60 फुट, सेक्टर 55, 58, जीवन नगर, डबुआ कॉलोनी, सैयद वाड़ा, ठाकुर वाड़ा, सेक्टर 29 और आस पास के हिस्सों में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed