फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power cut and low voltage increased the problem

Faridabad News: बिजली कटौती और कम वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 29 Jun 2023 05:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Power cut and low voltage increased the problem
दो लोगों से बातचीत
विज्ञापन


- बारिश के बाद लंबे बिजली कटों से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सेक्टर, सोसाइटी और कॉलोनियों में लोग 10-12 घंटे बिजली कटौती से परेशान रहे। पूरे दिन में बिजली की ऑनलाइन और ऑफलाइन करीब 3500 से शिकायतें मिलीं।
बारिश के दौरान शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था शहर के लगभग साढ़े 6 लाख उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन जाती है। बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद सेक्टरोें और कॉलोनियों में लोग सुबह करीब आठ से शाम 6 बजे तक परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि निगम ने शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की। देर शाम को बिजली सप्लाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

3500 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, 10-12 घंटे रहे परेशान
बिजली निगम के मुताबिक आम दिनों में 1500 से 2000 बिजली की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन बारिश के कारण शिकायतें बढ़ जाती हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 3500 से ज्यादा बिजली की शिकायतें मिलीं। सबसे ज्यादा सेक्टर-22, 23, संजय कॉलोनी, मुजेसर, इंदिरा नगर, ऑटो पिन, लक्कड़पुर, सेहतपुर, पल्ला, तिलपत, शिव दुर्गा विहार सहित आस-पास के हिस्सों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। पल्ला निवासी अनीता रावत और पूजा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बार-बार फोन करने पर कर्मचारी मरम्मत कार्य करने का आश्वासन देते रहे। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में बिजली कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोगों से बातचीत
सेक्टर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। करीब आम दिनों में भी 5-6 घंटे का कट लग रहा है, बृहस्पतिवार को लो वोल्टेज से परेशानी बनी रही।
-उमा लाल, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-45
------------
बारिश के बाद बिजली को भी करंट लग जाता है। सुबह से गुल बिजली दोपहर एक बजे बहाल हो पाई, उमस भरी गर्मी में बुरा हाल रहा।
-अनिल कुमार गुप्ता, उप प्रधान आरडब्ल्यूए फैरस बेवर्ली होम्स
---

अधिकारी से बातचीत
शहर में बेहतर बिजली सप्लाई की जा रही है। जिन हिस्सों में दिक्कत है, उन्हें दूर किया जा रहा है। कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed