फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Potholes on Bata ROB will be removed, work will start soon

Faridabad News: बाटा आरओबी पर खत्म होंगे गड्ढे, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 18 Feb 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Bata ROB will be removed, work will start soon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाटा रेलवे ओवरब्रिज से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को अब गड्ढों से राहत मिलने वाली है। पिछले लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही इस सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग जल्द मरम्मत का कार्य शुरू करने जा रहा है।

साल 2000 में बने इस ब्रिज की 2008 के बाद से कोई सुध नहीं ली गई थी। केवल पैचवर्क के सहारे काम चलाया जा रहा था जिससे सड़क पर जानलेवा गड्ढे हो गए थे। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय यह हिस्सा ब्लैक स्पॉट बना हुआ था। अब विभाग 70 लाख के बजट से एक महीने के भीतर नई सड़क तैयार करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

इस पुल के सुधरने से एनआईटी इंडस्ट्रियल एरिया, सारन, जवाहर कॉलोनी, डबुआ और सेक्टर 7 से 11 तक के निवासियों का सफर सुगम होगा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed