{"_id":"688a733526e49ee38b031bf3","slug":"post-office-services-will-remain-closed-on-august-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48232-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो अगस्त को डाकघर सेवाएं रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो अगस्त को डाकघर सेवाएं रहेंगी बंद
विज्ञापन
डाक विभाग ने एपीटी एप्लिकेशन की लॉन्च, डिजिटल परिवर्तन की दिशा में बढ़ाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डाक विभाग ने डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन को लॉन्च करने की घोषणा की है। फरीदाबाद डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों जिसमें फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिला शामिल हैं, इनमें यह नई प्रणाली चार अगस्त से लागू की जाएगी। इसके चलते दो अगस्त को डाकघर की सेवाएं बंद रहेंगी।
इस तकनीकी उन्नयन के तहत डाकघरों में बेहतर सेवा अनुभव, तेज कार्य निष्पादन और ग्राहक-केंद्रित इंटरफेस सुनिश्चित किया जाएगा। एपीटी एप्लिकेशन को विशेष रूप से इस उद्देश्य से डिजाइन किया गया है कि यह डाक सेवाओं को स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बना सके। इस डिजिटल बदलाव के सफल और सुरक्षित कार्यान्वयन के लिए दो अगस्त को सभी संबंधित डाकघरों में एक नियोजित डाउन टाइम निर्धारित किया गया है।