फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Post-mortem report expected in a week; no complaint filed by the family.

Faridabad News: एक सप्ताह बाद आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की ओर से नहीं दी गई कोई शिकायत

Mon, 28 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report expected in a week; no complaint filed by the family.
जहरीली गैस से महिला की मौत का मामला, पति भी हुआ था बेहोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र के मकान नंबर-1888 में सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से अन्नू की मौत की पुख्ता वजह का एक सप्ताह बाद पता चल सकेगा। एक सप्ताह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

परिजनों के अनुसार, अन्नू की शादी वर्ष 2019 में सचिन से हुई थी। वह पति, ढाई साल के बेटे, सास-ससुर और देवर देवरानी के साथ रहती थी। सचिन निजी कंपनी में नौकरी करता है। जांच अधिकारी के अनुसार, मकान मालिक द्वारा हादसा होने से पहले भी टैंक को साफ करवाया गया था और हादसे की जानकारी के बाद भी दोबारा से टैंक को साफ करवाया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मकान मालिक द्वारा कब टैंक को साफ करवाया गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद आएगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पति सचिन की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed