फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Possession removed from one acre, the team had to face opposition

एक एकड़ से हटाया कब्जे, टीम को झेलना पड़ा विरोध

Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Possession removed from one acre, the team had to face opposition
अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने आशियाने को बचाने के लिए रोती महिलाएं । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेक्टर 20ए में अवैध कब्जों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ दस्ता यहां सुबह से ही मुस्तैद रहा। यहां टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद टीम केवल एक एकड़ में ही कार्रवाई कर सकी।
विज्ञापन

इस बीच स्थानीय लोगों के विरोध के कारण लगभग दोपहर तक टीम अपनी कार्रवाई को अंजाम नहीं दे सकी। लोगों को विरोध के बीच ही कुछ स्थानीय निवासी स्थानीय कोर्ट से अगली सुनवाई का ऑर्डर ले आए। ऐसे में दस्ते को बैरंग ही लौटना पड़ा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी टीम को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा। वहीं, एक दिन पूर्व बुधवार को टीम ने दस एकड़ में कबाड़ियों के अतिक्रमण को हटाया था।
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन को प्राधिकरण कई साल पहले अधिग्रहण कर चुका है।
इसके बाद यहां धीरे धीरे कब्जा होना शुरू हो गया था। समय रहते अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस वजह से यहां पड़ी खाली जमीन पर काफी अवैध निर्माण बन गए हैं। कब्जे से संबंधित मामले में एक शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में जमा करना है। इसलिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई पर लगातार संज्ञान ले रहा है। लगातार कार्रवाई में अब तक सौ से अधिक मकान ढहाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्राधिकरण अवैध कब्जे को लेकर काफी सख्त है। इसी कारण लगातार कार्रवाई की जा रही है। लगातार कार्रवाई कर यहां करीब सौ से अधिक अवैध कब्जे ढहाए जा चुके हैं। लगातार लोगों को इसके लिए चेतावनी भी दी जा रही है।
- प्रदीप दहिया, प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed