{"_id":"690a513d721c9e59790955de","slug":"possession-of-house-by-making-fake-documents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55046-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी कागजात बनाकर मकान पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी कागजात बनाकर मकान पर किया कब्जा
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बड़े भाई व भाभी द्वारा तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क और अधिवक्ता के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 9 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह छह भाई व दो बहनें हैं। बड़े दो भाई बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रहते हैं व बहनों की शादी हो गई। उनके पिता का देहांत 1990 में हो गया था। उनके पिता ने सरूपा से एक प्लाट 120 वर्गगज का खरीदा था। जिस पर दो मंजिला मकान बनाया गया। पहले हम सभी भाई-बहन उसी मकान में रहते थे। उसके बाद दो भाई बिलासपुर चले गए व बहनों की भी शादी हो गई। अब इस दो मंजिला मकान में हम चार भाई रहते हैं। ऊपर जाने का रास्ता घर के अंदर से ही है।
गृह क्लेश की वजह से हम तीन भाई नानक, नरेश व अशोक कुमार ने अपना अलग-अलग मकान बना लिया और पैतृक मकान में अपने-अपने हिस्से में ताले लगा दिए। उनकी व नरेश की दुकान साझे की है। जो पिता ने मकान वाली गली में ही ले रखी थी। पैतृक मकान के अपने हिस्से में वे दुकान का सामान रखते थे। 1 जुलाई 2025 को बाजार बंद होने के कारण गली में सूनापन था। तभी उनके बड़े भाई देशराज, भाभी अनीता अग्रवाल व भतीजे गगन अग्रवाल ने उनके हिस्से के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और दुकान का सारा माल खुर्द-बुर्द कर दिया।
विज्ञापन
2 जुलाई को जब वह दुकान पर आकर नौकर को मकान से सामान लेने के लिए भेजा तो नौकर ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने जाकर दरवाजा खोलने के लिए घंटी बजाई तो छज्जे पर देशराज, अनीता व गगन ने आकर कहा कि उनका इस मकान में कोई हिस्सा नहीं है और सामान भी उनका है। इसको लेकर उन्होंने सिटी थाने में कब्जा करने की शिकायत दी। जिस पर आरोपियों ने थाने में आकर फर्जी कागजात बनाकर पैतृक मकान को अपना बताया। केस दर्ज नहीं होने पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है।