फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Posing as an expert, he cheated a woman for Rs 23 thousand, when he came to take money from home for the second time, the family

Faridabad News: जानकार बनकर महिला से 23 हजार ठगे, दूसरी बार घर से पैसे लेने आया तो परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Posing as an expert, he cheated a woman for Rs 23 thousand, when he came to take money from home for the second time, the family
थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जानकार बनकर एक महिला से 23 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी जब दूसरी बार महिला से 20 हजार रुपये लेने आया तो परिवार के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिल्हार्ड कॉलोनी निवासी गायत्री ने बताया कि वह बघौला स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उसके पास 21 नवंबर को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह उसके भाई के ससुर का जीजा बोल रहा है। उनके किसी दोस्त की दिमाग की नस फट गई है। डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये मांगे हैं। उन्होंने 80 हजार रुपये तो कर लिए हैं अब सिर्फ 20 हजार रुपये कम पड़ रहे हैं। आरोपी ने महिला से कहा कि वह 20 हजार रुपये दे दे। जिस पर महिला ने कहा कि उनके पास सिर्फ 3 हजार रुपये है जोकि महिला ने ऑनलाइन भेज दिए। अगले दिन महिला के पास दोबारा से आरोपी का फोन आया कि पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन

जिस पर महिला ने कहा कि वह नौकरी पर जा रही है अगर कंपनी की ओर से उनको एडवांस मिल जाएगा तो वह दे देगी। कुछ समय के बाद आरोपी का फोन आया तो महिला ने कहा कि उनको कंपनी से नकद मिले हैं। जिस पर आरोपी ने कहा कि वह अपने चाचा के लड़के को पैसे लेने के लिए भेज रहा है। कंपनी की छुट्टी होने के बाद अनजान व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आया और 20 हजार रुपये लेकर चला गया। 23 नवंबर को दोबारा से आरोपी का फोन आया कि उनको 20 हजार रुपये की और जरूरत है। महिला ने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया तो उनको शक हुआ कि उनके साथी ठगी हो रही है। उन्होंने आरोपी को कहा कि वह पैसे घर से आकर ले जाएं। कुछ समय के बाद बाटा पुल के नीचे मंडी के पास बुलाया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए। आरोपी ने अपना नाम रफीक बताया। आरोपी बाइक पर सवार होकर आया था। सेक्टर 11 पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि रफीक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed