फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Portal opened once again for admission in graduation and post graduation

Faridabad News: स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए एक बार फिर खुला पोर्टल

Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Portal opened once again for admission in graduation and post graduation
- 13 सितंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अंतिम मौका है। जो विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं, वह 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
जिले के सेक्टर-23 सहित कई सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में आरक्षित सीटें अब भी रिक्त हैं। राजकीय स्कूल के एक प्राचार्य का कहना है कि निदेशालय से पोर्टल खोलने की लगातार मांग की जा रही थी। इसके आधार पर 13 सितंबर तक खोल दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के चार महाविद्यालय में कला और वाणिज्य में आरक्षित सीटें रिक्त हैं। सूची में नाम आने पर दस्तावेजों की जांच कर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रथम, दूसरी, तृतीय सूची जारी होने के बाद भी सीटें रिक्त रह गई हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से वरीयता सूची के आधार पर रोजाना सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। इनकी सूची महाविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी के अनुसार अभी सबसे अधिक बीएससी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

कुछ महाविद्यालय में अब भी सीटें रिक्त हैं, रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पिछले कुछ दिनों से मांग की जा रही थी। पोर्टल को 13 सितंबर तक खोल दिया गया है।
- डॉ. सुनिधि, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed