{"_id":"6878f45f12dfccf8dc0121ca","slug":"polytechnic-450-applications-received-for-admission-to-540-reserved-seats-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47351-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक : 540 निर्धारित सीट पर दाखिले के लिए आए 450 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक : 540 निर्धारित सीट पर दाखिले के लिए आए 450 आवेदन
विज्ञापन
पहली मेधावी सूची में 80 विद्यार्थी का हुआ दाखिला, दूसरी मेधावी सूची 23 को होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान में निर्धारित 540 सीट पर 450 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बुधवार देर शाम पहली मेधावी सूची जारी की गई, जिसमें 307 छात्राओं को सीटें आवंटित हुईं। इनमें से 80 छात्राओं ने प्रथम दिन दाखिले लिए। पहली सूची के आधार पर छात्राओं को 22 जुलाई तक दाखिला मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम पहली सूची में हैं, वे तय समय सीमा में दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके बाद विभाग की ओर से दूसरी मेधा सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें शेष विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। राजकीय पॉलिटेक्निक के दाखिला संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यालय की ओर से जारी पहली वरियता सूची में से 80 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। देर शाम तक दाखिला जारी रहे। पहली वरियता सूची में 307 छात्राओं का नाम आया है। इसमें नाम आने वाले सभी विद्यार्थी 21 जुलाई तक दस्तावेज जांच कराकर दाखिला ले सकते हैं।