{"_id":"6afb5b22df8eef98c70e928f","slug":"pollution-shows-no-signs-of-decreasing-ballabgarhs-aqi-stood-at-337-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85485-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 337 रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 337 रहा
विज्ञापन
लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बल्लभगढ़ की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 रहा। इसके साथ ही बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फरीदाबाद का औसत एक्यूआई 221 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अलग रहा। सेक्टर-11 में 332 एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं, एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 196 और सेक्टर-30 का 135 दर्ज किया गया। सेक्टर-30 में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले हवा की स्थिति बेहतर रही।
प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। इससे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
-- --
प्रदूषण मीटर
स्थान एक्यूआई
फरीदाबाद- 221
सेक्टर-11- 332
एनआईटी- 196
सेक्टर-30- 135
बल्लभगढ़- 337