{"_id":"651c5fa30dc92cbb9406bba6","slug":"pollution-board-team-leaves-with-warning-for-running-dg-set-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14621-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीजी सेट चलाने पर प्रदूषण बोर्ड की टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीजी सेट चलाने पर प्रदूषण बोर्ड की टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किया औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होने के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रैप के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इस दौरान टीम ने उद्यमियों के साथ बैठक कर उन्हें नियमों का पालन करने के आदेश दिए। कुछ जगहों डीजी सेट चलने पर बंद कराया और ठेकेदार को दूसरा इंतजाम करने को कहा। वहीं निर्माण कार्य होते मिलने पर ठेकेदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जिले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयाेग की तरफ से आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर किसी को भी ग्रैप में छूट नहीं दी गई है। ग्रैप के दौरान डीजी सेट चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। मंगलवार को जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम डीएलएफ और आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। इस दौरान टीम ने डीजी सेट के इस्तेमाल की जांच की। हालांकि बिजली कट काफी कम लगने से उद्यमियों ने राहत की सांस ली।
कुछ जगह कुछ जगह निर्माण कार्य होते मिले। उन्होंने टीम ने तुरंत बंद करवा दिया और ठेकेदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकाश तंवर ने कहा कि ग्रैप को लेकर सभी टीम अलग-अलग इलाकों में जांच कर रही है। पहले दिन लोगों को केवल चेतावनी देकर छोड़ा गया है। फिर से नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।