{"_id":"6650c8d49bc3b752e8040337","slug":"polling-day-today-2436-lakh-votar-will-cast-voting-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25097-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 24 लाख 36 हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 24 लाख 36 हजार मतदाता
Fri, 24 May 2024 10:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
- सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा
- सभी मतदान केंद्रों को पोलिंग पार्टियां रवाना, दोनाें जिलों में 2274 पोलिंग बूथ बनाए
- 4548 बैलेट यूनिट का प्रयाेग, 2274 कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट लगाए जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए पिछले दो माह से 24 प्रत्याशियों की चल रही चुनावी रस्साकशी में शनिवार को परीक्षा की घड़ी आ गई। फरीदाबाद और पलवल जिले के 24.36 लाख मतदाता संगीनों के साये में इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। दूसरी तरफ, शुक्रवार देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। चुनाव के मद्देनजर दोनों जिलों में धारा 144 लागू है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह 5.30 बजे मॉक पोल होगा। मतदान के लिए 11 घंटे का समय रखा गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। शाम को 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ में एंट्री बंद हो जाएगी लेकिन इस समय तक लाइन में खड़े हुए मतदाता मतदान कर सकेंगे। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 2274 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 24 प्रत्याशियों के चलते प्रत्येक एक बूथ पर दो दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी।
2024 लोकसभा चुनाव में कुल 4548 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जा रहा है। कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट 2274 लगाए जा रहे हैं। पूरे मतदान केंद्रों पर वेबकास्ट कैमरे लगाए गए हैं। सभी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
मतदान में दिक्कत पर पीठासीन अधिकारी को करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान में दिक्कत आने पर बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा कहीं पर बूथ लूटने या फिर वोट डालने से रोका जा रहा हो, झगड़ा बवाल आदि होता है, तो उसके लिए चुनाव पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
वीवीपैट में दिखेगा आपका वोट
भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट व दो बैलेट यूनिट लगाई है। इसके साथ ही वीवीपैट मशीनों का भी ईवीएम के साथ जोड़ी गई है। बैलेट यूनिट पर बटन दबाने के बाद वीवीपैट पर आपको सात सैकेंड तक एक स्लिप दिखाई देगी, जिसमें यह पता चल जाएगा कि आपने जिसे वोट दिया है उसी को पड़ा है या नहीं। इसके बाद स्लिप अपने आप नीचे बॉक्स में गिर जाएगी।
इन मोबाइल नंबरों पर करें संपर्क
मतदाता चुनाव पर्यवेक्षक - मोबाइल नंबर - 9205362958, पुलिस पर्यवेक्षक मोबाइल नंबर - 9999778811, डायल 112, चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर - 1950, जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम नंबर - 0129-2261466 और जिला निर्वाचन अधिकारी के नंबर - 9053387344 संपर्क कर सकते हैं।