{"_id":"69839354717696b3920f8924","slug":"politics-heats-up-over-rahul-gandhis-statement-bjp-protests-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62079-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राहुल गांधी के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राहुल गांधी के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने के बाद फरीदाबाद में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा फरीदाबाद ने ओल्ड फरीदाबाद के क्यूआरजी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने इसे सिख समाज, शहीदों और देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला करार दिया।
प्रदर्शन के दौरान पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को गद्दार कहना केवल व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता पर चोट है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए असाधारण बलिदान दिए हैं। ऐसे समाज से जुड़े मंत्री पर इस तरह का आरोप लगाना पूरे समुदाय का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से देश और सिख समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, जिला सचिव सुनील कुमार, तरनजीत सिंह भाटिया, मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी और डॉ. अनुराधा डीगवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।