{"_id":"6afc9fdd099b738c80097b44","slug":"polio-drops-will-be-administered-in-the-district-on-november-22-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85585-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 22 नवंबर को जिले में पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 22 नवंबर को जिले में पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
397305 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
1681 बूथों पर होगा टीकाकरण, घर-घर पहुंचेंगी 2313 टीमें
प्रवासी और स्लम क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22 नवंबर को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 3,97,305 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के दौरान कोई बच्चा छूट न जाए, इसके लिए बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी टीकाकरण किया जाएगा।
खासतौर पर प्रवासी आबादी, निर्माण स्थलों, ईंट भट्ठों और स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए जिले में 1681 पोलियो बूथ बनाने की तैयारी की है। इसके अलावा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 2313 टीमें तैनात रहेंगी। वहीं, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य आवाजाही वाले स्थानों पर 305 ट्रांजिट टीमें तथा 158 मोबाइल टीमें भी जिम्मेदारी संभालेंगी। अभियान के दौरान कुल 6,46,102 घरों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है।
प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
अभियान में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां बच्चों के टीकाकरण से छूटने की आशंका अधिक रहती है। विभाग ने जिले में नौ गैर-प्रवासी और 1112 प्रवासी हाई रिस्क क्षेत्र चिह्नित किए हैं। इनमें 681 स्लम क्षेत्र, 39 घुमंतू परिवारों के क्षेत्र, 146 ईंट भट्ठे और 219 निर्माण स्थल शामिल हैं। इन स्थानों पर विशेष टीमें तैनात कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अभियान के लिए वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड चेन प्रबंधन और टीमों की तैनाती सहित सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच साल तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक अवश्य पिलवाएं। पहले भी खुराक ले चुके बच्चों को इस अभियान में दोबारा दवा पिलाना जरूरी है।