फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Policeman's car caught fire, got out and saved time

Faridabad News: पुलिसकर्मी की चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Policeman's car caught fire, got out and saved time
तीन महीने पहले ही खरीदी थी डीजल कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र में रविवार सुबह केजीपी एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह कार एक पुलिसकर्मी की थी। पुलिसकर्मी ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत कार से बाहर निकल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में पूरी कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

डायल-112 के वाहन पर तैनात सहायक मुख्य हेड कांस्टेबल कर्मवीर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी कार से ड्यूटी के लिए थाने जा रहे थे। केजीपी एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही उनकी कार के इंजन की तरफ से तेज धुआं निकलना शुरू हो गया। कर्मवीर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने धुआं निकलते देखा, उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत बाहर निकल आए। उसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें कार के अंदर रखे अपने जरूरी कागजात तक निकालने का मौका नहीं मिला। उस समय उनके साथ एक अन्य साथी भी मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि दोनों समय रहते कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए।घटना के तुरंत बाद कर्मवीर ने इसकी सूचना थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मवीर ने बताया कि उन्होंने यह डीजल कार करीब तीन महीने पहले ही खरीदी थी। अभी तक कार पर अस्थायी नंबर ही लगा हुआ था और उसकी पहली सर्विस भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed