Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police unable to produce complainant in court; two accused acquitted

Faridabad News: शिकायतकर्ता को अदालत में पेश नहीं कर सकी पुलिस, दो आरोपी दोषमुक्त

Tue, 17 Nov 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police unable to produce complainant in court; two accused acquitted
फरीदाबाद। करीब चार साल पहले मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में पुलिस आरोप साबित नहीं कर सकी। शिकायतकर्ता को अदालत में पेश न कर पाने और बरामद मोबाइल का बिल व आईएमईआई नंबर नहीं देने के कारण दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत ने इस्लाम नगर निवासी सलीम और बासापाड़ा निवासी गोविंद उर्फ तोला को संदेह का लाभ देते हुए यह फैसला सुनाया। बसेलवा कॉलोनी निवासी फरीद ने 18 जुलाई 2022 की रात शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एमसीएफ चौक पर दो युवकों ने उनसे मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 100 रुपये छीन लिए थे। फरीद ने आरोपियों की पहचान सलीम और गोविंद उर्फ तोला के रूप में की थी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 20 और 21 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने का दावा किया था। हालांकि, बरामद मोबाइल का बिल और आईएमईआई नंबर अदालत में पेश नहीं किया गया। इससे यह साबित नहीं हो सका कि मोबाइल शिकायतकर्ता का ही था।
विज्ञापन

अदालत ने जांच में कई खामियां पाईं। मुख्य शिकायतकर्ता फरीद बेग पूरे ट्रायल के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए, और पुलिस उन्हें तलाशने में विफल रही। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा, इसलिए दोनों आरोपियों को दोषमुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed