{"_id":"620a96b211e13f4095204f76","slug":"police-team-attacked-to-catch-cow-smugglers-three-injured-faridabad-news-noi6322803104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन
Police team attacked to catch cow smugglers, three injured
फरीदाबाद। धौज गांव में रविवार रात को गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और एक को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर अन्य थानों की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
धौज थाना पुलिस के अनुसार सिपाही वीरेंद्र, हवलदार सत्यवान, सिपाही प्रदीप, राजकुमार व अनिल के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांव में पशु मार रहे हैं। टीम गौ तस्कर निजाम के घर पहुंची। टीम देखकर आरोपी निजाम ने कुल्हाड़ी से टीम पर हमला कर दिया। उसने कुल्हारी पुलिस पर फेंकी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निजाम को मौके से पकड़ लिया। तभी वह शोर मचाने लगा। यह सुनकर उसके परिवार से बदरु, साजिद, आइसा और महरुमा हाथों में डंडे के साथ धारदार हथियार लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। साथ ही पुलिस हिरासत में मौजूद निजाम को छुड़ाकर ले गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में सिपाही प्रदीप कुमार, अनिल और राजकुमार को चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाल बाल बचे एएसआई
पुलिस के अनुसार पुलिस जब निजाम को पकड़ने के लिए पहुंची, घर से निकलते ही निजाम ने एसआई धमेंद्र के उपर कुल्हाड़ी फेंका। गनीमत रही कि एएसआई तुरंत नीचे बैठ गए और हमले में बाल-बाल बच गए। एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस को चारों ओर से आरोपियों व उनके परिजनों व आसपास के लोगों के घेर लिया था। बावजूद किसी ने हिम्मत नहीं हारी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।