फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police strictness on those who inject drugs into veins

Faridabad News: नसों में नशे का जहर घोलने वालों पर पुलिस की सख्ती

Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police strictness on those who inject drugs into veins
5 साल में 1981 आरोपी किए गिरफ्तार, साल 2025 में मई महीने तक 136 केस दर्ज
विज्ञापन


भारती दुबे
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले सिर्फ गांजे तक ही सीमित नहीं हैं। वे शहर के युवाओं को गांजे के साथ ही नशे के कैप्सूल, इंजेक्शन से लेकर नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं की लत भी लगा रहे हैं। लोगों की नसों में ये नशे का जहर घोलने वालों पर फरीदाबाद पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। साल 2021 से मई 2025 तक पुलिस ने 1452 केस दर्ज कर ऐसे 1981 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। साल 2025 में ही मई महीने तक पुलिस ने 136 केस दर्ज कर 188 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साल 2021 से मई 2025 तक ये हुई बरामदगी
इस अवधि के दौरान फरीदाबाद पुलिस की ओर से 3200 किलो गांजा, नशे में प्रयोग होने वाले लगभग 26 हजार कैप्सूल, 8973 इंजेक्शन और 2420 टेबलेट बरामद की हैं। गांजा की सबसे अधिक बरामदगी साल 2022 में 1131 किलो हुई थी। जबकि साल 2025 में मई महीने तक 189 किलो गांजा बरामद किया गया है। नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां सबसे अधिक 1570 साल 2025 में मई महीने तक बरामद की गई हैं। इसके अलावा इंजेक्शन सबसे अधिक साल 2022 में 5701 जब्त किए गए थे।
विज्ञापन


जिले में हैं तीन सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

युवाओं व अन्य लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए जिले में तीन सरकारी नशा मुक्ति केंद्र हैं। जिसमें बीके अस्पताल, रोटरी क्लब और नीमका जेल शामिल है। बीके नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिनका इलाज नशा मुक्ति केंद्र की ओपीडी में ही किया जाता है। वहीं कुछ लोगों को सेक्टर - 14 रोटरी क्लब में रेफर भी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को किया जा रहा है जागरूक
नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिदिन लोगों को जागरूक किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक, रैली व अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशा न करने व इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह सभी कार्यक्रम शहर में बस स्टैंड, वृद्ध आश्रम, रेलवे स्टेशन, आंगनबाड़ी व अन्य भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर किए जाते हैं।


30 मई को पुलिस ने नष्ट किए अवैध नशीले पदार्थ
आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त किए गए लाखों रुपये कीमत के अवैध नशीले पदार्थ को 30 मई 2025 को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की मौजूदगी में नष्ट किया गया। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने इन पदार्थों को आग के हवाले किया। अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9050891508 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर लोग दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed