{"_id":"64a99f957b4113ea8401e1e6","slug":"police-station-accused-of-bribery-on-one-day-remand-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8639-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रिश्वत का आरोपी थानेदार एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रिश्वत का आरोपी थानेदार एक दिन के रिमांड पर
Sat, 08 Jul 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत का आरोपी थानेदार एक दिन के रिमांड पर
फरीदाबाद। मुजेसर थाना से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार एएसआई जसपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से 70 हजार रुपये बरामद किए जाएंगे।
शुक्रवार दोपहर एसीबी की टीम ने नंगला इंक्लेव निवासी श्रीनिवास की शिकायत पर एएसआई जसपाल को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। श्रीनिवास ने एसीबी को बताया वह कंपनियों में कर्मचारी मुहैया कराने का काम करते हैं। सारण स्थित एक कंपनी में उसका पैसों को लेकर विवाद है। कंपनी ने श्रीनिवास के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दी थी। मामले की जांच एएसआई जसपाल कर रहे थे। कंपनी प्रबंधन और श्रीनिवास के बीच थाने से बाहर ही समझौता हो गया। एएसआई जसपाल ने मामले को रफा-दफा करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की। इस बाबत जसपाल ने 70 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। बाकी के 30 हजार रुपये लेकर जब एएसआई ने बुलाया तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। संवाद