{"_id":"5cf011b2bdec2207215a55aa","slug":"police-searching-woman-in-case-of-video-viral-faridabad-news-noi4407747149","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पिटाई के मामले में पुलिस महिला को ढूंढ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पिटाई के मामले में पुलिस महिला को ढूंढ रही
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाने में महिला की पिटाई के मामले में पुलिस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब महिला का लापता होना पुलिस के लिए आफत बनता जा रहा है।
इस मामले में जहां आदर्श नगर पुलिस को महिला के बयान दर्ज करने हैं। वहीं मामला तूल पकड़ जाने के बाद अब पलवल पुलिस पर भी महिला को ढूंढ़ने का दबाव बढ़ गया है। महिला 28 अक्तूबर 2018 से अपने घर से लापता है और उसकी गुमशुदगी रपट पलवल की मुंडकटी चौकी में दर्ज है।
आदर्श नगर थाने में पूछताछ के दौरान एक महिला को बेल्ट से पीटने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। वीडियो में एक पुलिसकर्मी महिला से पूछताछ कर रहा है, जबकि सादे कपड़ों में दिखाई दे रहा एक पुलिसकर्मी हाथ में बेल्ट लिए हुए महिला के पीछे-पीछे घूम रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी महिला से किसी का मोबाइल नंबर ले रहा है और नंबर नहीं बताने पर पुलिसकर्मी उसको बेल्ट से पीटता दिख रहा है। वीडियो 4 अक्तूबर 2018 का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने वीडियो में दिखाई दे रहे उस दौरान आदर्श नगर थाने में तैनात हवलदार रोहित और बलराज को निलंबित कर दिया, जबकि अनुबंध आधार पर कार्यरत तीन स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) कृष्ण, दिनेश और हरपाल को बर्खास्त कर दिया था।
पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें अदालत से जमानत मिल गई। अब इस मामले की जांच के लिए आदर्श नगर थाना पुलिस पीड़ित महिला की तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना के बारे में महिला से पूरी जानकारी लेगी और उसके बयान दर्ज करेगी। मगर महिला के नहीं मिलने से पुलिस परेशान है। मामला पुलिस महानिदेशक तक पहुंच चुका है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी डीजीपी से इस मामले में जवाब तलब किया है।
ऐसे में पुलिस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं मामले के तूल पकड़ने और डीजीपी तक के संज्ञान में होने के कारण पलवल पुलिस भी महिला की तलाश में जुटी हुई है। युवती होडल के एक गांव की रहने वाली है और मुंडकटी चौकी में 29 अक्तूबर 2018 को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज है। ऐसे में पलवल पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है ताकि वहां किसी पर इस मामले में गाज न गिर जाए।
पुलिस महिला की तलाश कर रही है। महिला के मिलने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का अभी कुछ पता नहीं चला है।
- सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता