{"_id":"697d0abf32c9782636010d9d","slug":"police-rescued-a-young-woman-who-jumped-into-a-canal-due-to-domestic-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61644-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घरेलू कलह के चलते नहर में कूदी युवती को पुलिस ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घरेलू कलह के चलते नहर में कूदी युवती को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे एक 24 वर्षीय युवती ने पुराने पल्ला पुल से नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और महज 10 मिनट के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार को सूचना मिली थी कि एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी है। पल्ला थाने की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर युवती को डूबने से बचा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती का घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी घरेलू कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती के परिजनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। पल्ला थाना पुलिस ने बताया कि समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अनहोनी को टाल दिया।