फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police personnel saved a watchman's life by administering CPR.

Faridabad News: पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई चौकीदार की जान

Fri, 11 Sep 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police personnel saved a watchman's life by administering CPR.
लघु सचिवालय बल्लभगढ़ में हार्ट अटैक के बाद अचेत हुए थे भीम सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। लघु सचिवालय में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से अचेत हुए चौकीदार की दो पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से जान बच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए मौके पर ही चौकीदार को सीपीआर देना शुरू कर दिया।

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मिली प्राथमिक सहायता और उपचार से उनकी हालत में सुधार हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पांच सितंबर की सुबह करीब छह बजे लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में तैनात चौकीदार भीम सिंह को हार्ट अटैक आया। वह मौके पर ही अचेत हो गए। वहां ड्यूटी पर तैनात ईएचसी रविंद्र और कांस्टेबल योगेंद्र ने तुरंत मदद शुरू की। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने सराहना की। उन्होंने रविंद्र और योगेंद्र को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed