फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police personnel pelted with stones while trying to stop a clash.

Faridabad News: झगड़ा रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव

Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police personnel pelted with stones while trying to stop a clash.
एसपीओ के सिर में गंभीर चोट, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-1 मेन मार्केट में आपस में झगड़ रहे तीन-चार युवकों को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। समझाने पहुंचे विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और सिपाही से युवकों ने गाली-गलौज की और सड़क पर पड़े पत्थरों से हमला कर दिया।
एक पत्थर विशेष पुलिस अधिकारी राजकुमार के सिर के पीछे लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह थाना कोतवाली फरीदाबाद में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर ईआरवी पर तैनात हैं। 21 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे वह सिपाही तरुण कुमार के साथ एनआईटी-1 मेन मार्केट स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तीन-चार युवकों को आपस में झगड़ते देखा।
विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाकर झगड़ा खत्म करने और घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि युवक शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने सड़क से पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। एक पत्थर राजकुमार के सिर के पिछले हिस्से में लगा। सिर से खून बहने पर उन्हें उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में सिर के बाएं पिछले हिस्से में गहरा घाव मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर 21 अगस्त को थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed