फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police conducted checking campaign in NIT zone

Faridabad News: एनआईटी जोन में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police conducted checking campaign in NIT zone
- क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस व थाना की टीम थी मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अपराधियों पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था व सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने एनआईटी जोन में चलाया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच, यातायात पुलिस व स्थानीय थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनआईटी जोन में सिकरोना बॉर्डर नाका, बाटा फ्लाईओवर के नीचे, सैनिक कॉलोनी लाल बत्ती, केएल मेहता कॉलेज, हार्डवेयर चौक, आनंगपुर चौक, प्रतापगढ़ पुल, प्याली चौक, तिकोना पार्क व नीलम चौक (10 स्थानों) पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान संदिग्ध वाहनों, काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट व दो या दो से अधिक सवारी सहित लगभग 475 वाहनों को चेक कर 93 वाहनों के चालान किए गए। इसमें ब्लैक फिल्म के 37 व शराब पीकर वाहन चलाने के 6 चालान शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पुलिस बल को फील्ड में उतरना तथा गहन चेकिंग कर वांछित अपराधियों पर कार्रवाई करना। साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed