फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police caught two accused of interstate vehicle theft gang, recovered 11 vehicles

Faridabad News: पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग के दो आरोपी पकड़े, 11 वाहन बरामद

Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police caught two accused of interstate vehicle theft gang, recovered 11 vehicles
आरोपियों के पास से एक तमंचा और 2 जिन्दा कारतूस भी मिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। सीआईए नूंह की टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी सहरून व आदिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की 10 बाइकें व एक आईसर ट्रक बरामद किया है। दोनों आरोपी करीब 8 साल से फरीदाबाद, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के क्षेत्रों से मोटरसाइकल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

आरोपी सहरून पर वाहन चोरी का एक मुकदमा फरीदाबाद में भी दर्ज है। इस मामले में आरोपी अभी जमानत पर है। नू़्ंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नूंह की टीम अपराध की रोकथाम हेतु ग्रस्त क्षेत्रों में क्राइम पड़ताल पर गए थी, इस दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश चोरी के वाहनों को बेचने के लिए अभी दिल्ली की तरफ रवाना हुए हैं। सूचना के मुताबिक टीम द्वारा दबिश देते हुए दोनों युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान सहरून पुत्र यूनुस निवासी रीठट थाना पिनगवां और आदिल पुत्र असलूप निवासी रीठट थाना पिनगवां के रूप में बताई। तलाशी लेने पर इनसे एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व 10 बाइक के साथ एक आईसर ट्रक बरामद हुआ है। टीम द्वारा पूछताछ पर उन्होंने खुलासा किया वे करीब 8 सालों से गुरुग्राम, नूहं, फरीदाबाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed